फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी से प्रदूषण का स्तर बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
आतिशबाजी से प्रदूषण का स्तर बढ़ा
विज्ञापन

फरीदाबाद। नए साल के स्वागत में लोगों ने बृहस्पतिवार रात जमकर आतिशबाजी की। इससे शुक्रवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 344 तक पार पहुंच गया। बीच में हवा चलने के कारण प्रदूषण का स्तर कम हो गया था, लेकिन आतिशबाजी से दोबारा प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। एक बार फिर से शहर की हवा काफी जहरीली हो गई है। शुक्रवार को फरीदाबाद का एयर क्वालिटी इंडेक्स 344 तक पहुंच गया था, जो गंभीर श्रेणी में आता है। पिछले सप्ताह की शुरुआत में फरीदाबाद की हवा में सुधार हो रहा था। वायु गुणवत्ता सूचकांक में थोड़ी बहुत गिरावट देखने को मिल रही थी। इस गिरावट के पीछे तेज हवा चलने को बताया गया था। लेकिन एक बार फिर से हवा दूषित हो गई हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 344 दर्ज किया गया। शुक्रवार को दिन के समय हवा भी चली लेकिन इससे प्रदूषण के स्तर में कोई खास कमी नहीं आई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रीजनल ऑफिसर दिनेश कुमार ने बताया कि हवा की गति व आतिशबाजी होने से प्रदूषित कण एक जगह एकत्र होने लगते हैं। इससे वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर बढ़ने लगता है। तेज हवा चलने या बारिश होने की स्थिति में प्रदूषण पूरी तरह से कम हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें