फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवादार ओपीडी कक्ष के साथ मरीजों को दें टोकन, एनक्यूएएस टीम ने बीके नागरिक अस्पताल प्रबंधन को दी सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बीके नागरिक अस्पताल में बने ओपीडी कक्ष में वेंटिलेशन (हवा प्रवाह) की समस्या नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) टीम की भी नजरों में रही। टीम ने बुधवार को तीन दिवसीय दौरा पूराकर कई सुविधाओं पर अपनी राय जाहिर की। टीम के अनुसार, यदि टोकन सिस्टम लागू कर मरीजों को राहत दी जाए तो सोने पर सुहागा होगा। टीम ने ढांचागत व्यवस्था के सुधार पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को एनक्यूएएस टीम ने निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक की। इस दौरान ज्यादातर सेवाओं के प्रति संतुष्टि जाहिर की। हालांकि, चार माह बाद ही निरीक्षण की वास्तविक स्थिति पता चल सकेगी। एनक्यूएएस का प्रमाण जारी होने पर अस्पताल लगातार दूसरी बार स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर साबित करने में सफल होगा। टीम ने निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रबंधन से हुई चर्चा में बताया कि इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार की जरूरत है। ऑपरेशन थिएटर में फर्श पर आई दरारें संक्रमण का कारण बन सकती हैं, इसकी मरम्मत कराने की जरूरत है। ढांचागत व्यवस्था से इतर प्रबंधन से टीम संतुष्ट नजर आई। तीन सदस्यीय टीम ने सोमवार से बीके नागरिक अस्पताल में तीन दिवसीय निरीक्षण की शुरुआत की थी। नागरिक अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का जायजा लिया। टीम में हिमाचल प्रदेश के डॉ. सोनम नेगी, डॉ. मीना मित्तल और डॉ. सुनीता भाटिया शामिल रहीं।
एनक्यूएएस टीम ने स्वतंत्र रूप से निरीक्षण और मूल्यांकन किया। वर्ष 2017 के बाद यह दूसरी बार है, जब नागरिक अस्पताल को एनक्यूएएस मानकों पर परखा जा रहा है। फिर परख में खरे साबित हों, इसके पूरे प्रयास हर कर्मचारी ने किए हैं। सुझावों पर काम किया जाएगा। टोकन सिस्टम लागू करने के लिए निदेशालय से मार्गदर्शन लेंगे। वेंटिलेशन के लिए पीडब्लयूडी से बात जारी है। - डॉ. सविता यादव, प्रधान चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें