फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहेली बनी खुशबू की मौत: दो दिन बाद ट्रैक पर दो टुकड़े में मिली लाश, किताब लेने निकली थी घर से फिर नहीं लौटी

Sun, 05 Nov 2023 08:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मृतका के भाई अभिषेक ने बताया उसकी बहन खुशबू (15) दसवीं कक्षा की छात्रा है। शुक्रवार दोपहर करीब साढे तीन बजे घर से किताब लेने के लिए निकली थी। 
विज्ञापन
किताब लेने घर से निकली थी खुशबू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के डबुआ कॉलोनी से दो दिन पहले घर से किताब लेने निकली दसवीं की छात्रा का शव जीआरपी को न्यू टाउन रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ। छात्रा का धड़ सिर से अलग था। मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

मृतका के भाई अभिषेक ने बताया उसकी बहन खुशबू (15) दसवीं कक्षा की छात्रा है। शुक्रवार दोपहर करीब साढे तीन बजे घर से किताब लेने के लिए निकली थी। करीब एक घंटे तक जब खुशबू घर नहीं पंहुची तो भाई ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी देर तक कुछ नहीं पता लगने पर परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। 

डबुआ थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शुक्रवार शाम इंस्टाग्राम के माध्यम से परिजनों को सूचना मिली एक किशोरी का शव ट्रेन से कटा मिला है। मृतका की उम्र करीब 15 से 16 साल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बीके में रखवा रखा है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग बीके अस्पताल पंहुचे। यहां उन्होंने खुशबू के शव की पहचान कर ली। जीआरपी थाना पुलिस भी दो दिन से शव की जानकारी जुटा रही थी।

परिजनों का कहना है किसी ने किशोरी की हत्या कर शव को ट्रैक पर फेंक दिया है। जीआरपी इसे आत्महत्या का मामला बता रही है। मृतका के घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया छात्रा घर से निकल कर एक ऑटो में बैठी थी। उस समय वह अकेली थी। 
विज्ञापन

घटना के दिन ही लोको पायलट ने स्टेशन पर जानकारी दी थी कि न्यू टाउन और मुजेसर फाटक के बीच में एक लड़की ट्रैक पर आकर लेट गई है। परिजनों का कहना है खुशबू करीब 20 दिन से परेशान थी। उससे शांत रहने का कारण पूछने पर भी वह जवाब नहीं देती थी। इसके बावजूद परिजनों को विश्वास नहीं हो रहा कि वह आत्महत्या कर सकती है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें