सेक्टर 58 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप ने बताया कि मृतक दो साल पहले अपने गांव से फरीदाबाद रहने आए थे। यहां वह एक कंपनी में नौकरी करते थे। आसपास के लोगों ने पूछताछ में बताया है कि वह शराब पीने के आदी थे। सुबह-शाम अक्सर शराब के नशे में रहते थे। किसी से बात नहीं करते थे। इसलिए आसपास के लोगों को उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी।
इस कारण शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस को पहचान करने में दिक्कत हुई। काफी खोजबीन के बाद उनके भतीजे अमरनाथ की तलाश की गई। पूछताछ में अमरनाथ ने बताया कि उनके चाचा ग्रीस चंद के बाल-बच्चे नहीं हैं। सालों पहले उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। इसलिए वह अकेले रह रहे थे। ज्यादा किसी से बात नहीं करते थे। इंस्पेक्टर अनूप ने बताया कि आशंका है कि बुजुर्ग की मौत अधिक शराब पीने से हुई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।