फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेवात:: मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन से की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
- शिव मंदिर विकास समिति ने मेले की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन से की अपील, एसडीएम ने दिया आश्वासन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। शिव मंदिर विकास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने उपमंडल अधिकारी (ना0) लक्ष्मी नारायण से मुलाकात कर आगामी शिवरात्रि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक सहयोग की अपील की। समिति ने विशेष रूप से पेट के बल दंडोति लगाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रास्ते में बने गड्ढों को भरवाने और रास्ते को समतल कराने की मांग की, ताकि बच्चों को किसी प्रकार की चोट न लगे।
इस पर एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने आश्वासन देते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी जिला प्रशासन मेले में पुख्ता इंतजाम करेगा। सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। ट्रैफिक कंट्रोल के लिए थाना प्रबंधक को निर्देशित किया जाएगा और रास्ते में बाधा बनने वाले पौधों, झाड़ियां, कांटेदार वृक्ष की टहनियों को हटाने के लिए वन विभाग के अधिकारियों सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी वाहनों की आवाजाही पर हो रोक की मांग :
आगामी 23 जुलाई को शिवरात्रि पर्व के लिए लाखों की संख्या में आने कावड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था और जाम से बचने के लिए भारी वाहनों के आवाजाही पर रोक लगाने के लिए शिव मंदिर विकास समिति के लोग उप मंडल अधिकारी नागरिक से मिले। उन्होंने कहा मेले के दौरान आने वाले कावड़ियों को किसी भी प्रकार गंतव्य में कोई परेशानी न हो, इसको लेकर भारी वाहनों पर राजस्थान के बॉर्डर और फिरोजपुर झिरका के बॉर्डर पर आवाजाही पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें