फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: समय पर वेतन का दिया भरोसा, हड़ताल समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधन से बातचीत के बाद सभी कर्मचारियों ने काम पर वापस लौटने का फैसला किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ईएसआईसी अस्पताल के बाहर बुधवार से जारी स्टाफ नर्सों और अन्य पैरा मेडिकल कर्मचारियों की हड़ताल बृहस्पतिवार शाम को खत्म हो गई। अस्पताल प्रबंधन से बातचीत के बाद सभी कर्मचारियों ने काम पर वापस लौटने का फैसला किया। इस दौरान प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि हर महीने 7 तारीख को समय पर वेतन दिया जाएगा। वहीं जो भी कर्मचारियों की मांग है, मुख्यालय को पत्र लिख कर मांग की जाएगी।
हड़ताल के दूसरे दिन भी ओपीडी, वार्ड और ऑपरेशन थियेटर में कार्य प्रभावित रहा। सबसे ज्यादा दिक्कत इमरजेंसी विभाग में देखने को मिली, जहां मरीजों की भीड़ लगी रही, लेकिन स्टाफ की कमी के चलते उन्हें समय पर उपचार नहीं मिल सका। कई गंभीर मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ा। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, स्टाफ की अनुपस्थिति से दर्जनों ऑपरेशन स्थगित करने पड़े। इसके अलावा भर्ती मरीजों को भी दवाएं लेने में परेशानी हुई। वहीं परिजनों को खुद ही मरीजों की देखभाल करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन ने बताया कि भविष्य में वेतन वितरण को लेकर पारदर्शिता बरती जाएगी और तय समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, कर्मचारियों के चिकित्सा खर्च की सभी फाइलें मेडिक्लेम पोर्टल के जरिए निपटाई जाएंगी, ताकि उन्हें इलाज के लिए आर्थिक समस्याओं का सामना न करना पड़े। कर्मचारियों के काम पर लौटने से मरीजों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है। प्रशासन को अब इस दिशा में स्थायी समाधान की दिशा में प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें