फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दिल्ली के ध्यानार्थ धोखाधड़ी कर बुजुर्ग दंपती का दो करोड़ का प्लॉट कराया अपने नाम

Sat, 05 Aug 2023 07:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों ने बनवाई फर्जी जीपीए, सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बुजुर्ग दंपती का दो करोड़ रुपये का प्लाॅट आरोपियों ने अपने नाम करवा लिया। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डिफेंस कॉलोनी, नई दिल्ली निवासी सतीश जयरथ और उनकी पत्नी माला
ने बताया कि वह फरीदाबाद के डीएलएफ के सेक्टर-11 स्थित सी79 के मालिक हैं। उन्होंने बताया कि अनिल कुमार जैरथ, अनुराधा जैरथ, अशोक कुमार जैरथ, विपिन, रिपिन खुल्लर, संजय, आकाश खोसला, रेणु, गोपाल शर्मा व रतन सिंह ने मिलकर साजिश की। सभी लोगों ने फर्जी जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी उनके पिता प्रकाश जैरथ के द्वारा रतन सिंह के नाम दिखाई जबकि उनके पिता की मौत 7 जनवरी 2000 को हो गई थी। आरोपियों ने सबसे पहले फर्जी जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी से रजिस्ट्री गोपाल शर्मा के नाम कराई थी और उसके बाद यह प्लाॅट रेणु को बेच दिया। इस प्लाॅट की वर्तमान में कीमत दो करोड़ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें