फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिजनौर के ध्यानार्थ फेसबुक पर धार्मिक टिप्पणी करने का आरोपी बिजनौर से गिरफ्तार

Sat, 05 Aug 2023 07:08 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी की हरकत के बाद कुछ युवकों ने सैलून में की थी तोड़फोड़
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नूंह में जलाभिषेक यात्रा के दौरान भड़की हिंसा के बाद से प्रशासन माहौल को शांत करने की कोशिश में जुटा है। इसी बीच शुक्रवार को फेसबुक पर एक सैलून संचालक ने धार्मिक टिप्पणी कर दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद देर रात बिजनौर से उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी ने फेसबुक पर हिंदू देवी–देवताओं पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए एक वीडियो फेसबुक पर शेयर किया था। इसके बाद शुक्रवार को न्यू जनता कॉलोनी में कुछ युवकों ने उसके सैलून में तोड़फोड़ कर दी थी। आरोपी ने दुकान किराये पर ले रखी थी। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी साजिद की इस हरकत में अकेला नहीं था। उसके साथ दो और युवक भी शामिल थे। वीडियो में एक युवक चुपचाप खड़ा है, जबकि साजिद व एक अन्य युवक ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर वीडियो वायरल की। पुलिस ने तीनों के खिलाफ थाना सारण में केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी साजिद को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। साजिद ने पिछले तीन साल से सारण इलाके में सैलून की दुकान खोल रखी थी। फिलहाल एनआईटी में रह रहा था। पुलिस अन्य की पहचान कर उनकी तलाश में छापे मार रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें