फरीदाबाद में लोगों को ठगने के लिए ठग रोजाना नए-नए तरीके अपना रहे हैं। एक ठग ने मार्बल कारोबारी को अपने जाल में फंसाकर बीस हजार रुपये ऐंठ लिए। आरोपी ने कारोबारी को फोन पर भवन निर्माण सामग्री का आर्डर दिया। सामान के बिल का ऑनलाइन भुगतान करने का फर्जी एसएमएस भेजकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
सूरजकुंड थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सेक्टर 45 निवासी रूपचंद शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-21 सी में उनकी ग्रेनाइड-मार्बल की दुकान है। 10 दिसंबर को उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने करीब 13.500 रुपये का सामान आर्डर किया था। आरोपी ने कहा वह सामान का ऑनलाइन भुगतान कर रहा है। आप सामान को सेक्टर-28 स्थित एक पते पर पहुंचा दो। कुछ देर बाद रूपचंद के मोबाइल फोन पर 33.500 रुपये क्रेडिट होने का मैसेज आया।इसके तुरंत बाद आरोपी ने फोन कर कहा कि उसने गलती से 13.500 की जगह 33.500 रुपये भेज दिए हैं। आप सामान के साथ बीस हजार रुपये भी वापस भिजवा दो।
रूपचंद ने गाड़ी चालक को सामान और बीस हजार रुपये के साथ आरोपी द्वारा बताए गए पते पर भेज दिया। आरोपी ने चालक को रास्ते में ही रोक लिया और बीस हजार रुपये ले लिए। सामान बताए गए पते पर ले जाने को कहा। इस बीच कारोबारी ने ऑनलाइन बैंक खाता चेक कर लिया। खाते में कोई रकम नही आई थी। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने सामान लेकर जा रहे टेंपो चालक को फोन कर सामान सहित वापस बुला लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।