फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीबीआई अधिकारी बनकर आठ लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। फर्जी सिम का केस मुंबई में दर्ज होने के नाम पर एक व्यक्ति से आठ लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने अपने आप को सीबीआई का अधिकारी बताया। थाना साइबर एनआईटी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जवाहर कॉलोनी निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उनके पास ट्राई की तरफ से फोन आया कि आपके नाम पर एक फर्जी सिम जारी हुई है। इस संबंध में आपके खिलाफ कोलाबा पुलिस स्टेशन, मुंबई में एफआईआर दर्ज है। कुछ समय के बाद उनके पास कोलाबा पुलिस स्टेशन से व्हाट्सएप कॉल आया। फोन पर बात करने वाले अधिकारी ने उनको कहा कि आपका केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया है। अब केस में कार्रवाई सीबीआई करेगी।
विज्ञापन

इसके बाद उनकी व्हाट्सएप पर सीबीआई के अधिकारी से बात हुई, जिसने उनको कहा कि नंबर एक्टिविटी चेक करने के लिए सर्विलांस पर डाला हुआ है। इसके बाद उनके नंबर से व्हाट्सएप पर लगातार बातचीत होती रही। आरोपियों ने बताया कि केनरा बैंक के अकाउंट से जुड़ा एक डेबिट कार्ड नरेश गोयल को बेचा है, जिसकी एवज में उन्होंने पैसे प्राप्त किए।
आरोपियों ने उनको बताया कि नरेश गोयल तीन करोड़ के फर्जीवाड़े का आरोपी है। उसके बाद अधिकारी ने उनको नरेश गोयल का फोटो और उसके केस की डिटेल्स के संबंध में कागज उनको भेजे।
विज्ञापन

जिस पर उन्होंने कहा कि उनका कोई भी खाता केनरा बैंक में नहीं हैं और न ही वह नरेश गोयल को जानते हैं, जिस पर आरोपियों ने उनसे उनके एचडीएफसी बैंक और पीएनबी के खाते के बारे में जानकारी मांगी जो कि उन्होंने बता दी। उसके बाद आरोपियों ने कहा कि उनके अकाउंट की फंड वैधीकरण आरबीआई से चेक होगी। इसके लिए उसके खाते में जमा पैसों का 95 प्रतिशत यानी 8 लाख 22 हजार रुपये उनके बताए हुए खाते में भेजने होंगे, जो कि उनको 72 घंटे के बाद वापस मिल जाएंगे। उन्होंने डर के चलते पैसे ट्रांसफर कर दिए, लेकिन पैसे वापस नहीं आने पर उनको पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें