फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पार्सल डिलीवरी कंपनी की फ्रेंचाइजी व पर्सनल लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। पार्सल डिलीवरी और लॉजिस्टिक्स सेवा देने वाली कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने व पर्सनल लोन स्वीकृत कराने का झांसा देकर दो लोगों से 4.84 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। आरोपियों ने एक मामले में फर्जी ई-मेल और पोर्टल बनाकर फ्रेंचाइजी के नाम पर रकम जमा कराई, जबकि दूसरे मामले में फाइनेंस कंपनी का अधिकारी बनकर लोन दिलाने के बहाने रुपये ठग लिए गए।

सेक्टर-65 निवासी दिव्यम राणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने 14 मई को पार्सल डिलीवरी और लॉजिस्टिक्स सेवा से जुड़ी वॉल्मो कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आवेदन किया था। 15 मई को उन्हें कंपनी जैसी दिखने वाली फर्जी ई-मेल, ब्रोशर और ऑनलाइन पोर्टल भेजकर आरोपियों ने संपर्क किया। 26 मई को दस्तावेज भेजने के बाद आरोपियों ने फ्रेंचाइजी स्वीकृत होने का दावा किया और पंजीकरण शुल्क व सुरक्षा राशि के नाम पर अलग-अलग किस्तों में 1,60,200 रुपये जमा करा लिए। बाद में जांच करने पर ई-मेल और पोर्टल फर्जी पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गांव प्रहलादपुर माजरा डीघ निवासी इन्द्राज सिंह ने पुलिस को बताया कि नौ मई को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को बजाज फाइनेंस का अधिकारी बताया। आरोपी ने 3.50 लाख रुपये का व्यक्तिगत ऋण दिलाने का दावा किया और नौ मई से 15 मई के बीच प्रोसेसिंग शुल्क, आरबीआई टैक्स, हस्ताक्षर सत्यापन और खाते को अपग्रेड करने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में 3,24,250 रुपये ट्रांसफर करा लिए। लोन की राशि नहीं मिलने पर उन्हें ठगी का पता चला। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ़ ने दोनों मामलों में 31 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर, बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, ई-मेल और डिजिटल लेनदेन की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें