फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अल-फलाह में स्पॉन्सर नोट प्रक्रिया पूरी करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले के बाद सुर्खियों में आई फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है। यूनिवर्सिटी के अल-फलाह स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर के एक एमबीबीएस छात्र के अभिभावक ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता की प्रक्रिया जल्द पूरी करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


वर्ष 2023 बैच के एमबीबीएस छात्र के पिता और दिल्ली के द्वारका निवासी जसवीर सिंह देसवाल ने यूनिवर्सिटी के डीन, प्रिंसिपल और रजिस्ट्रार को ईमेल भेजकर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा है कि यूनिवर्सिटी को वर्ल्ड डायरेक्टरी ऑफ मेडिकल स्कूल्स (डब्ल्यूडीओएमएस) में ईसीएफएमजी स्पॉन्सर नोट हासिल करने की प्रक्रिया तुरंत पूरी करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें