फरीदाबाद। सेक्टर 17 थाना क्षेत्र में एक छात्र का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। जब धर्म परिवर्तन हुआ तब छात्र नौवीं में पढ़ता था। हालांकि अब वह 19 साल का हो गया है। युवक की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर 17 बाईपास निवासी विनोद उर्फ नूर मोहम्मद ने शिकायत दी कि जब वह नौवीं कक्षा में पढ़ता था। तब से उसके घर के पास में रहने वाले कुछ लोगों ने उसे हिंदू धर्म के बारे में भ्रामक बातें बताकर उसका ब्रेनवॉश कर दिया। आरोपियों ने उसे कहा कि वह मुस्लिम धर्म अपना कर जहन्नुम ( नर्क) से छुटकारा पा सकता है। इसके लिए उसे कुछ पैसे भी मिले। पीड़ित ने कहा कि आरोपी उसे स्थानीय मस्जिद में ले गए और जबरदस्ती कलमा पढ़वा दिया था।
ह्यइसके बाद उसे अलग-अलग शहरों में जमात में भी भेजा गया। इसके लिए भी पैसे जाते थे। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अभी आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की जा रही है। सभी की गिरफ्तारी के बाद इस मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही पता लगेगा कि आरोपियों ने कितने लोगों का धर्म परिवर्तन किया है। इससे पहले भी एनआईटी-1 स्थित ए ब्लॉक में एक युवक का जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का मामला सामने आया था।