फरीदाबाद। प्रदेश के युवाओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा देने के लिए संचालित पलवल स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए विभिन्न स्किल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसकी अंतिम तिथि 8 अगस्त है।
जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिले के युवा बी-वॉक मैकेट्रॉनिक्स, बी-वॉक मैकेनिकल मेन्युफैक्चरिंग, बी-वॉक प्रोडक्शनटूल एंड डाई मैन्युफैक्चरिंग, बी-वॉक रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन, बी-वॉक मैकेनिकल मैन्युफैक्चरिंग, डी-वॉक इंडस्ट्रीयल इलेक्ट्रॉनिक्स, डी-वॉक मैकेनिकल मैन्युफैक्चरिंग समेत अन्य पाठ्यक्रम में आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक विद्यार्थी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर आठ अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि इच्छुक विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए समय-समय पर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर नजर रखें। कोर्स से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके साथ ही टोल फ्री नंबर 18001800147 पर कॉल करके भी पाठ्यक्रम तथा दाखिले की जानकारी ले सकते हैं।