फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीके अस्पताल के आपातकालीन विभाग में बना फ्लू कॉर्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के मरीज करा सकेंगे जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए बीके अस्पताल के आपातकालीन विभाग में फ्लू कॉर्नर बनाया गया है। यहां कोरोना के लक्षण दिखने वाले मरीज ओपीडी में न जाकर सीधा फ्लू कॉर्नर में टेस्ट करा सकेंगे। इससे कोरोना संक्रमित मरीजों को भीड़ में डॉक्टर से परामर्श लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और ओपीडी में सभी लोगों में संक्रमण नहीं फैलेगा।
कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने आपातकालीन विभाग में फ्लू कॉर्नर बनाया है। जहां मरीज कोरोना की जांच करा सेकेंगे। संक्रमण न फैले इसलिए यह कदम उठाया गया है। संक्रमित मरीज ओपीडी में न जाकर एकांत में उपचार करा सकें। अस्पताल की ओपीडी में अधिक भीड़ होती है। ऐसे में मरीज के कारण ओपीडी में बाकी लोग में भी संक्रमण न फैले और उनसे दूरी बनी रहे। फ्लू कॉर्नर में बेड भी लगाए गए हैं। इसके अलावा हर समय एक डॉक्टर मौजूद रहेगा। इसके अलावा सैंपल भी लिए जाएंगे और रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन


कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी को लेकर यह फैसला लिया गया है। मरीज एक जगह आकर टेस्ट करा सकेंगे। इससे संक्रमण फैलने का खतरा कम होगा। - एसएमओ डॉ. विकास गोयल, बीके अस्पताल, फरीदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें