फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंताजनक : डेंगू के पांच नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में रोज मिलने वाले डेंगू के मरीजों की संख्या में एक बार फिर से वृद्धि देखने को मिल रही है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के पांच नए मरीज मिलने की पुष्टि की है, जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 302 हो गई है। पिछले पांच दिनों के दौरान डेंगू के 26 नए मरीज मिले हैं जिससे अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सामान्य के साथ आईसीयू बेड एक बार फिर फुल होने शुरू हो गए हैं। इससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

सर्दी बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में डेंगू और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या एकाएक बढ़नी शुरू हो गई है। शनिवार को सिविल अस्पताल बीके और ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की सामान्य ओपीडी में मरीजों की काफी भीड़ देखने को मिली। इनमें सबसे अधिक मरीज वायरल बुखार और खांसी, जुकाम से पीड़ित थे। वहीं, कई मरीज गंभीर अवस्था में इमरजेंसी में इलाज कराने पहुंचे। अस्पताल में आईसीयू बेड की कमी होने से मरीजों को निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम भी सतर्क हो गई है। टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में घर-घर जाकर लार्वा की जांच की। लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किए।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि शनिवार डेंगू के पांच नए मामले आए हैं। इसके बाद डेंगू के कुल मामलों की संख्या 302 हो गई है। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रोफेसर डॉ. प्रवीन मलिक ने बताया कि यह मौसम डेंगू के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है। सुबह और शाम के मौसम में नमी और दिन में उमस डेंगू लार्वा को पनपने में मदद करती है। डेंगू का लार्वा केवल साफ पानी में पनपता है। एक चम्मच पानी में इसका लार्वा पनप सकता है इसलिए लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है। घर के आसपास या छतों पर रखें खाली बर्तनों में कहीं भी साफ पानी जमा नहीं होने दें। पानी जमा होने पर उसमें केरोसिन ऑयल या सरसों का तेल, गाड़ियों की सर्विस से निकलने वाला काला तेल इसमें डालें।
विज्ञापन

डेंगू की रोकथाम के लिए विभाग की ओर से लगातार एंटी लार्वा गतिविधियां चलाई जा रही हैं। विभाग की टीम घर-घर जाकर लार्वा की जांच कर रही है। अब तक आठ हजार से ज्यादा लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

- डॉ. रामभगत, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें