फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई गाड़ी दिलाने के नाम पर हड़पे सवा पांच लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बीपीटीपी थाना क्षेत्र के गांव बड़ौली निवासी एक युवक से नई गाड़ी दिलाने के नाम पर सवा पांच लाख रुपये ठग लिए। रकम देने के बाद भी जब युवक को गाड़ी नहीं मिली तो उसे ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गांव बड़ौली निवासी जितेंद्र चंदीला ने पुलिस को बताया कि उसका कुंज मोटर्स के नाम से बाईपास रोड पर ऑफिस है।
विज्ञापन

14 जून 2021 को उसके पास जतिन अरोड़ा नाम का युवक आया और कहा कि उसका गाड़ी खरीदने व बेचने का काम है। वह गाड़ी बेचने के लिए आया है। गाड़ी उसके भाई निपुन अरोड़ा की है। चंदीला ने बताया कि उसे नई गाड़ी खरीदनी थी। जतिन ने कहा कि उसका भाई ऑटो मोबाइल कंपनी में काम करता है। वह उसे कम दाम में नई गाड़ी दिलवा देगा। 16 जून 2021 को जतिन ने कहा कि गाड़ी शोरूम में आ चुकी है। उसने 30 हजार रुपये बुकिंग रकम जमा करा दिया है। जतिन ने जितेंद्र से पांच लाख 17 हजार रुपये जमा करवा लिए। उसके बाद गाड़ी नहीं दी। हर बार वह कोई न कोई बहाना बनाता रहा। शक होने पर जतिन ने शोरूम में अपनी गाड़ी लेने की के लिए बात की। उसे पता लगा कि उसके नाम से कोई बुकिंग नहीं हुई। बीपीटीपी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें