फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: संजय कॉलोनी में गत्ता फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर-23 स्थित संजय कॉलोनी में सोमवार दोपहर गत्ता फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरी फैक्ट्री जलकर राख हो गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री एक मकान के बेसमेंट में अवैध रूप से चलाई जा रही थी, जहां गत्ते के सामान के अलावा सोफा बनाने का कार्य किया जाता था। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसा सोमवार दोपहर करीब 12 बजे का है, जब फैक्ट्री से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। उस समय अंदर छह कर्मचारी काम कर रहे थे, जो समय रहते बाहर निकल आए। इसके अलावा बेसमेंट के ऊपर बने मकान में किरायेदार रह रहे थे, जिन्हें भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में फैक्ट्री अवैध रूप से रिहायशी इलाके में बिना किसी बोर्ड और सुरक्षा उपायों के चलाई जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें