फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सिलिंडर फटने के मामले में चार लोगों पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। गांव मिर्जापुर स्थित एक दुकान में रविवार को छोटा सिलिंडर फटने की घटना सामने आई थी। थाना सदर पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। दुकान से पुलिस को 29 सिलिंडर बरामद किए हैं। जिनमें 15 घरेलू सिलिंडर भरे हुए, 10 खाली तथा दो कामर्शियल व 5 किलो वाले दो छोटे सिलिंडर हैं।
विज्ञापन


फूड एंड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार ने दी शिकायत में बताया कि रविवार को गैस सिलिंडर फटने के संबंध में एक सूचना मिली। सूचना पर वह गांव मिर्जापुर पहुंचे। वहां पर धर्मेंद्र की दुकान में 29 सिलिंडर रखे मिले। पूछताछ में पता चला कि ये सभी सिलिंडर सोनू, शिवम, योगेश व काशी ने रखे हैं। जिनके पास कोई दस्तावेज नहीं मिला। इस दुकान में 5 किलो का सिलिंडर फटने से शिवम घायल हुआ था।उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने सभी चार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें