फरीदाबाद। जिले के डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में मंगलवार को एंटी-रैगिंग सप्ताह के तहत छात्राओं ने रैली निकाली। रैली के दौरान छात्राओं ने एंटी रैगिंग के खिलाफ नारों के साथ जागरूकता फैलाने का प्रयास किया।
इस रैली का मुख्य उद्देश्य नए वर्ष के छात्रों को रैगिंग के दुष्प्रभावों से बचाना और महाविद्यालय परिसर को पूरी तरह सुरक्षित, सम्मानजनक व समावेशी बनाना था। हाथों में रंग-बिरंगे पोस्टर और तख्तियां थामे छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ परिसर में मार्च किया और प्रभावशाली नारों के माध्यम से रैगिंग के विरुद्ध कड़ा संदेश दिया। इनमें रैगिंग का जो करे प्रयास, उसको हो कानून का अहसास और शिक्षा का मंदिर पावन धाम, रैगिंग करना महापाप इस तरह के नार छात्रों ने लगाए। रैली में 20 विद्यार्थियों और 10 शिक्षकों ने भाग लिया। रैली के समापन पर सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे रैगिंग जैसी कुप्रथा को रोकने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। संवाद