फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांट बनी डेथ का कारण: पिता ने पढ़ने को कहा तो तीसरी के छात्र ने लगाया फंदा, बच्चे के इस कदम से हर कोई हैरान

Sun, 23 Apr 2023 07:12 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

शनिवार को 10 साल के कार्तिक को पिता ने पढाई ना करने पर डांट दिया। बच्चा नाराज होकर मकान की छत पर चला गया। काफी देर तक कार्तिक नीचे नहीं आयो तो परिजन छत पर गए। यहां का नजारा देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
तीसरी कक्षा के छात्र ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद सेक्टर-23 संजय कॉलोनी में पिता की डांट से नाराज एक 10 साल के एक बच्चे ने फंदा लगा लिया। संजय कॉलोनी चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बच्चे के इस कदम से आसपास के लोग हैरान हैं।

विज्ञापन

मृतक कार्तिक (10) के पिता बंटी परिवार के साथ संजय कॉलोनी में रहते हैं। वह कार चालक का काम करते हैं। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। जिसमें से बेटा छोटा है वह तीसरी कक्षा में पढ़ता था। शनिवार को 10 साल के कार्तिक को पिता ने पढाई ना करने पर डांट दिया। 

बच्चा नाराज होकर मकान की छत पर चला गया। काफी देर तक कार्तिक नीचे नहीं आयो तो परिजन छत पर गए। यहां का नजारा देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए। 10 साल का कार्तिक फंदे से लटका हुआ था। आनन-फानन परिवार के लोगों ने उसे फंदे से उतारा। 

परिजनो का कहना है तब तक कार्तिक की सांस चल रही थी और शरीर गर्म था। परिजन तुरंत उसे बीके अस्पताल लेकर गए जहां से गंभीर हालत में डॉक्टरों ने उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन

दिल्ली दूर होने के कारण परिवार के लोग उसे निजी अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनो के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें