फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता नहीं ये हैवान है: बच्चियों के सामने उठाकर फेंक देता खाना, पेंचकस से हमला... अब बड़ी बेटी को लेकर फरार

Sat, 15 Apr 2023 08:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद

सार

मामले का वीडियो वायरल होने के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने इसकी जांच की। इस दौरान पता चला कि बच्चियों को पीटने वाला आरोपी राजकिशोर है। वह सूरजकुंड के मेहथ्रू डेरा में रहता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटियों को बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद थाना सूरजकुंड पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन की शिकायत पर पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी बड़ी बेटी को लेकर फरार है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्य रविंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया पर एक पिता द्वारा अपनी बेटियों को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो चाइल्ड हेल्पलाइन के पास पहुंचा तो उनकी टीम ने इसकी जांच की। इस दौरान पता चला कि बच्चियों को पीटने वाला आरोपी राजकिशोर है। वह सूरजकुंड के मेहथ्रू डेरा में रहता है। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम पुलिस को साथ लेकर उसके घर पहुंची।

पुलिस को देख आरोपी बड़ी बेटी को लेकर फरार हो गया। उसकी पत्नी ने बताया कि उसकी तीन बेटियां हैं। इनमें बड़ी बेटी 10 साल की है और दो छोटी जुड़वां बेटियां हैं। इनकी उम्र करीब चार साल हैं। आरोपी उनके सामने से खाना उठाकर फेंक देता है।
विज्ञापन

कई बार उसने बेटियों पर पेचकस से वार करने की कोशिश की। बेटियों को पीटने की वीडियो उसकी पत्नी ने ही बनाया था। सूरजकुंड थाना प्रभारी बलराज सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें