फरीदाबाद. कुरौना की रोकथाम के लिए जिले में जिला प्रशासन की ओर से महामारी अलर्ट जारी किया गया है. आदेश है कि 19 जनवरी तक दवाई सब्जी राशन आदि की दुकानों को छोड़कर बाकी के सारे बाजार शाम 6 बजे सारे बाजार दुकानें बंद हो जाएंगी. लेकिन शहर में जिला प्रशासन के आदेशों का पालन नहीं हो रहा. महामारी अलर्ट के दौरान रात भर शहर में सरकारी शराब के ठेके खुले रहते हैं. साथ ही बाजार देर रात तक गुलजार रहता है. इससे जिला प्रशासन की चिंता बढ़ सकती है