फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: रॉयल हेरिटेज सोसायटी में लगी आग से मचा हड़कंप, पहली से लेकर 33वीं मंजिल तक हर गेट पर जाकर पुलिस ने किया आगाह

Sun, 14 Nov 2021 10:09 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सेक्टर-70 के आधा दर्जन से ज्यादा फ्लैटों में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद में शनिवार देर रात सेक्टर 70 स्थित रॉयल हेरिटेज सोसायटी में आग लग गई। सूचना पाकर दमकल विभाग और थाना सदर पुलिस मौके पर पंहुची। थाना सदर प्रभारी रामबीर सिंह ने बताया कि घटना देर रात करीब ढाई बजे की है।

विज्ञापन


ड्यूटी ऑफिसर देवेंद्र सिंह दलबल के साथ मौके पर पंहुचे और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पंहुची। टावर नंबर 19 फ्लैट नंबर 1805 में तेज आग लगी थी।

11वीं मंजिल पर फ्लैट नंबर 1105  में ऊपर से कोई ज्वलनशील कचरा नीचे गिर गया। इससे 1105 में भी आग लग गई। फ्लैट के निवासी इससे पहले ही नीचे आ चुके थे। टावर नंबर 19 के प्रथम तल से लेकर 33वीं मंजिल तक पुलिस कर्मियों ने हर फ्लैट के गेट पर जाकर लोगों को आग के बारे में सूचना दी। कुछ लोग पहले ही नीचे आ चुके थे।
विज्ञापन


18वीं मंजिल से ऊपर वाली सभी मंजिलों के निवासियों को सीढ़ियों से ले जाकर टावर नंबर 20 से नीचे उतार कर सुरक्षित किया। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की गाड़ी का पानी का प्रेशर 11वीं मंजिल तक नहीं पहुंच सका था।

फायर ब्रिगेड व पुलिस के कर्मचारियों ने फ्लैटों से बाल्टीयो की मदद से पानी ले लेकर आग को काबू किया। आगजनी में किसी जान की कोई क्षति नहीं हुई है।   फ्लैट नंबर 1805 पूरी तरह से जल गया है। आग की तपिश से कई फ्लैटों में हल्का नुकसान हुआ है। करीब सात फ्लैट मालिकों ने नुकसान की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें