सेक्टर-77 स्थित बीपीटीपी पार्क फ्लोर निवासी राष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी पवन कुमार वैष्णव के फ्लैट से लाइसेंसी पिस्टल, छह कारतूस और 6.25 लाख की नकदी चोरी हो गई। बीपीटीपी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पवन वैष्णव ने पुलिस को बताया कि वह राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। फिलहाल डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज तुगलकाबाद में अभ्यास करते हैं। शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह प्रैक्टिस कर घर लौटे और खाना खाकर सो गए। सुबह उनके रसोईघर की बालकनी का गेट खुला हुआ था। उन्होंने अंदर बेडरूम में देखा कि अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा था।
उन्होंने बताया कि जांच करने पर पता चला कि उनकी 0.32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल, छह कारतूस, 6.25 लाख की नकदी और दो मोबाइल गायब थे। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य फ्लैट में ही सो रहे थे। जांच के बाद पुलिस ने दर्ज कर लिया है।