फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद प्रोजेक्ट: पेरिफेरल रोड का काम अधूरा, जाम से जूझ रहे लोग

Thu, 05 Aug 2021 05:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

स्मार्ट सिटी में लोगों को सड़कों पर लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाने के लिए सीएम घोषणा के तहत 102 करोड़ की लागत से एनआईटी में पेरिफेरल रोड (रिंग रोड) को बनाने का काम साल 2018 में शुरू हुआ था।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत 102 करोड़ की लागत से एनआईटी में बनी पेरिफेरल रोड का काम लंबे समय से अधूरा पड़ा है। सड़क पर कई जगह न स्ट्रीट लाइटें लगाई हैं, न फुटपाथ बनाए गए। सड़क के बीच ग्रिल लगाने का काम भी जगह-जगह अधूरा छोड़ा हुआ है। सड़क के साथ लोगों की सुविधा के लिए बनाई जाने वाली पार्किंग पर भी अभी तक कोई काम शुरू नहीं हुआ है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी में लोगों को सड़कों पर लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाने के लिए सीएम घोषणा के तहत 102 करोड़ की लागत से एनआईटी में पेरिफेरल रोड (रिंग रोड) को बनाने का काम साल 2018 में शुरू हुआ था। सीएम की घोषणा के तहत अब तक नीलम से बाटा, बाटा से हार्डवेयर, हार्डवेयर से बीके चौक, बीके चौक से शहीद भगत सिंह चौक होते हुए नीलम चौक तक की सड़क को चौड़ा किया जा चुका है।

इसके अलावा नीलम-बाटा रोड की सर्विस लेन के अलावा ड्रेनेज का काम भी पूरा हो चुका है। लेकिन, चौक चौराहों पर काम अधूरा छोड़ दिया गया है। इसके साथ बीके से हार्डवेयर चौक तक सड़क पर स्ट्रीट लाइटों अलाव ग्रिल और बीके से नीलम चौक के बीच ग्रिल नहीं लगाई गई। नौ किलो मीटर सड़क पर कहीं फुटपाथ भी नहीं बनाया गया। इससे कई बार राहगीर वाहनों की चपेट में आ जाते हैं।
विज्ञापन


वहीं गांधी कॉलोनी आईटीआई रोड पर सड़क पर कई जगह गड्डे हो गए हैं। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ने घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया। इस कारण सड़क बनने के डेढ़ साल में टूट गई।

बनाए जाने हैं सात एफओबी 
पेरिफेरल रोड पर कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट लगाने और साइकल ट्रैक बनाने का प्रावधान है। इसके साथ ही रोड पर सात एफओबी बनाए जने थे। हर रोज इन सड़कों से 15 हजार के करीब वाहन चालक गुजरते हैं। वहीं 5 हजार के करीब पैदल चलने वाले लोग होते हैं। अमूमन लोगों के पैदल चलने से बीके चौक, नीलम चौक, हार्डवेयर, एक-दो नंबर चौक पर भयंकर जाम लग जाता है। लोग पैदल ही सड़क पार करते हैं। एफओबी बनने से सड़क पर लगने वाले जाम से निजात मिलने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बीके चौक, नीलम चौक, एनआईटी एक नंबर चौक पर सुबह शाम भारी जाम लगता है।

कई जगह नाले का काम अधूरा
इस सड़क के दोनों तरफ नाला तैयार किया जाना था, जिसे पूरा नहीं किया गया है। कई जगह नाले का काम अधूरा है। नाले के अलावा सड़क के दोनों तरफ सर्विस लेन और साइकल ट्रैक भी बनाया जाना था, लेकिन मौके पर ये सब काम पूरा नहीं किया जा सका है। इन सब की जांच विजिलेंस को सौंपी गई थी। पेरिफेरल रोड के कुछ नमूने लिए थे।

निगम ने ठेकेदार को जारी किए नोटिस 
नगर निगम के मुख्य अभियंता रामजी लाल का कहना है कि पेरिफेरल रोड का निर्माण कर रहे ठेकेदार को कई बार नोटिस जारी किए का चुके हैं। नोटिस जारी कर काम पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। यदि ठेकेदार ने जल्छ काम शुरू नहीं किया तो ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें