एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता अजीत सिंह ने बताया कि चार बार पार्किंग निर्माण के लिए टेंडर जारी किए गए पर किसी भी ठेकेदार ने टेंडर में दिलचस्पी नहीं दिखाई।
फरीदाबाद सेक्टर-12 में बनने वाली दो मल्टीलेवल पार्किंग के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) को ठेकेदार नहीं मिल रहे हैं। चार बार टेंडर जारी होने के बावजूद कोई पार्किंग निर्माण में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। इससे शहर के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ पा रहे हैं।
विज्ञापन
शहर के अधिकतर सरकारी कार्यालय सेक्टर-12 में बने हुए हैं। खेल परिसर के साथ जिले का सबसे बड़ा टाउन पार्क भी जहां है। ऐसे में रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना होता है। सरकारी विभागों के पास गाड़ियां सड़कों पर ही खड़ी रहती हैं, जिससे आने-जाने वाले लोगों को दिक्कत होती है। ऐसे में पिछले साल पीपीपी मोड पर दो मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की योजना तैयार की थी।
एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता अजीत सिंह ने बताया कि चार बार पार्किंग निर्माण के लिए टेंडर जारी किए गए पर किसी भी ठेकेदार ने टेंडर में दिलचस्पी नहीं दिखाई। ठेकेदारों के अनुसार, उनका सरकार पर विश्वास न होना है। पहले ही उनका करीब 65 करोड़ रुपये बकाया है।