प्रवासी जन सहायक एप पर दे सकते हैं जानकारी
हरियाणा में फंसे प्रवासी लोगों को उनके गृह जिले पहुंचाने या फिर दूसरे राज्यों में फंसे हरियाणा वासियों को वापस लाने के लिए लोगों को ई-दिशा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा। जिला उपायुक्त के ट्विटर हैंडल पर बताया गया है कि अगर कोई प्रवासी ई-दिशा पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करवाना चाहता है तो वह जन सहायक एप डाउनलोड कर उसमें जरूरी जानकारी दे सकता है।
हेल्पलाइन नंबर 1950 या 1100 पर फोन कर कराएं पंजीकरण
यदि प्रवासी व्यक्ति के पास इन दोनों में से कोई भी साधन के माध्यम से पंजीकरण की सुविधा नहीं है तो वे जिला प्रशासन की हेल्पलाइन नंबर 1950 या फिर 1100 पर फोन कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। ये दोनों नंबर हरियाणा में फंसे लोगों के लिए हैं।