फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: पत्नी, दो बेटियों और बेटे को जहर देकर मारा, फिर खुद फंदे से झूल गया पति

Wed, 29 Sep 2021 01:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद में एक परिवार के पांच लोगों की मौत से पूरा इलाका सकते में है और लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि अचानक एक हंसता-खेलता परिवार कैसे इस तरह चला गया...
विज्ञापन
फरीदाबाद में परिवार को जहर देकर मारने के बाद पति फांसी के फंदे पर झूला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के मुंडकती थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में एक व्यक्ति ने पत्नी सहित दो बेटियों  व बेटे को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह इस खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित गांव औरंगाबाद निवासी नरेश (34) ने अपनी पत्नी आरती (30), बेटियां रविता (13), वर्षा (11) और बेटे संजय (12) को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी। बाद में नरेश ने घर के कमरे में पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। गांव में मृतक के पड़ोसियों का कहना है कि नरेश देर रात अपनी ससुराल से वापस आया था। उन लोगों को किसी भी विवाद को लेकर कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें