बल्लभगढ़ में हरिद्वार रुट के लिए बसों के लिए सवारियां नहीं मिल रही है। बस में रोजाना सात से आठ से सवारिया बैठ रही हैं। ऐसे में विभाग को बसों को संचालित करने पर घाटा हो रहा है। वहीं, रोडवेज की ओर से खाटूश्याम के यात्री नहीं मिलने पर बसों चलाने पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में अब हरिद्वार के लिए सवारिया नहीं मिलने पर बस चलने पर भी संशय बना हुआ है।
मंगलवार सुबह से हरिद्वार रूट के लिए बसें संचालित की गई थी लेकिन पहले ही दिन बस में नाममात्र की सवारियां मिली थी। इसके बाद रोजाना रोडवेज बस में यही स्थिति बनी हुई है। बस के लिए ढूढ़े से सवारी नहीं मिल रही हैं।
अब रोडवेज को बस के लिए यात्री नहीं मिलने पर काफी घाटा हो रहा है। जबकि खाटूश्याम रूट के लिए यात्री नहीं मिलने पर बस बंद कर दी गई है। वहीं, अब हरिद्वार रूट के यहीं हाल बना है। रोडवेज के आलाधिकारियों का कहना हैं कि बस में प्रतिदिन सात से आठ सवारियां बैठ रही है इसलिए रोडवेज को बस संचालित में काफी परेशानी होती है और उनको चलने पर रोक लगा दी जाती है।
हरिद्वार रुट के चलाई बसों में अभी कम सवारियां मिल रही है। फिर भी बस चलाई जा रही है। उम्मीद हैं कि बस में ज्यादा से ज्यादा सवारियां बढ़ जाएं।- राजीव नागपाल, महाप्रबंधक, रोडवेज