फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फर्जी कॉल सेंटर से की जा रही थी क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने दिल्ली से चार आरोपी पकड़े
विज्ञापन

3 आरोपियों को 5 दिन के रिमांड पर लेकर की जा रही पूछताछ, चौथे को भेजा जेल

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली के द्वारका में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर से फरीदाबाद के रहने वाले व्यक्ति को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगा गया था। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने फर्जी कॉल सेंटर पर कार्रवाई कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में नई दिल्ली के रहने वाले आकाश (25), तरंग (31), सूरज (20) व सिद्धांत (23) शामिल हैं।
आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आकाश फर्जी कॉल सेंटर का मालिक है। ये सेक्टर-19 द्वारका दिल्ली में फ्लैट किराये पर लेकर कॉल सेंटर चला रहा था। आरोपी तरंग फर्जी सिम व डॉटा उपलब्ध करवाता था। सूरज व सिद्धांत कॉलर का काम करते थे। तरंग व आकाश 12वीं, सूरज 11वीं व सिद्धांत बी कॉम पास है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आकाश, तरंग व सिद्धांत को अदालत में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। आरोपी सूरज को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

ठगी को लेकर पुलिस को यह शिकायत भगत सिंह काॅलोनी के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि 27 नवंबर 2025 को उनके पास एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर इनके पास एक लिंक भेजा। लिंक खोलकर शिकायतकर्ता ने अपने क्रेडिट कार्ड की डिटेल भर दी। इसके बाद शिकायतकर्ता के क्रेडिट कार्ड से 18 हजार रुपये कट गए। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें