लाल बत्ती पार करने के बाद एक गाड़ी ने जब्त की गई गाड़ी के सामने लगाकर रोका। उसमें से संजय सहित चार अन्य व्यक्ति उतरे तथा गाली गलौच शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी जबरन गाड़ी को ले गए।
एक्साइज एंड टेक्सेशन विभाग की टीम से मारपीट कर चार युवक जबरन अपनी गाड़ी ले गए। टीम ने गाड़ी के कागजात सही न होने पर उसे अपने कब्जे में ले लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एईटीओ राजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अक्तूबर को रात लगभग 10:40 बजे स्टाफ सहित चंदावली से मछगर की ओर लाल बत्ती से आगे रोड साइड में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक गाड़ी फरीदाबाद की ओर से स्क्रैप भर कर केएमपी की तरफ जा रही थी। तभी चेकिंग के लिए उसे रोक गया।
ड्राइवर ने माल के कागज प्रस्तुत किए, चेक करने पर कुछ कमियां मिलीं। गाड़ी को पूरी वेरिफिकेशन के लिए रोकने के लिए संदीप को उसमें बैठाकर पार्किंग में जाने के लिए रवाना कर दिया। चंदावली की लाल बत्ती पार करने के बाद एक गाड़ी ने उनकी गाड़ी के सामने लगाकर रोका। उसमें से संजय सहित चार अन्य व्यक्ति उतरे तथा गाली गलौच शुरू कर दी।
विज्ञापन
सेवक को बल पूर्वक पकड़कर खींचकर गाड़ी से नीचे उतार दिया और उससे मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने पर ड्राइवर प्रवीण कुमार को भी गालियां दीं और पीटा। इसके बाद आरोपी जबरन गाड़ी को ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।