फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वेतन को लेकर कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Fri, 07 Jul 2023 08:03 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन को लेकर कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन


बल्लभगढ़। गांव नीमका स्थित एनटीपीसी में ठेकेदारी पर काम करने वाले कर्मचारियों ने वेतन में कटौती करने पर नीमका जेल के सामने गेट नंबर तीन पर शुक्रवार को ठेकेदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि वह 4 जून 2020 से कार्य कर रहे हैं। पहले वेतन 25 हजार रुपये था लेकिन अब ठेकेदार विभिन्न योजनाओं के तहत वेतन काट रहा है। इसके बाद उन्हें केवल 9 हजार रुपये वेतन मिल रहा है। कर्मचारी अनीता ने बताया कि दो साल से वेतन काटा जा रहा है। ठेकेदार कर्मचारियों के एटीएम भी अपने पास रखता है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार कई कर्मचारियों को 15 से 20 दिनों के लिए छुट्टी पर भेज देता है। ठेकेदार उनको प्रति दिन 350 रुपये के हिसाब से पैसे देता है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें