फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: औद्योगिक सेक्टर समेत 12 क्षेत्रों में नहीं आई पांच घंटे बिजली, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
- नेशनल हाईवे के कार्य के चलते बिजली कटौती की गई, दो लाख की आबादी परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। फरीदाबाद के लोगों को आए दिन बिजली कटौती की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को जिले के करीब 12 इलाकों के लोगों को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कार्य के चलते बिजली की समस्या से जूझना पड़ा। कंट्रोल रूम के अनुसार कट सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर के एक बजे तक लगाया जाना था लेकिन कार्य पूरा नहीं होने पर कट को बढ़ाकर तीन बजे तक कर दिया गया। बिजली कटौती की वजह से लोगों को पेयजल संकट की समस्या से भी जूझना पड़ा।

दिन प्रतिदिन गर्मी बढ़ती जा रही है। इसके चलते बिजली का लोड भी बढ़ गया है। लोड बढ़ने की वजह से लोगों को बिजली कटौती की समस्या से जूझना पड़ता है। इसके अलावा बिजली निगम की ओर से रखरखाव व अन्य निर्माण कार्य के चलते 10 से 12 इलाकों में बिजली कट को लगाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कार्य के चलते एस्कोट्स फीडर को सुबह 10 बजे से लेकर एक बजे तक बंद किया गया।
विज्ञापन


इन इलाकों के लोगों को हुई परेशानी
एस्कर्ट्स के 66 केवी का फीडर निर्माण कार्य के चलते बंद किया गया। इस फीडर के बंद होने से सेक्टर-20 बी, सेक्टर 11, जी एम मोटर्स, संतनगर, सेक्टर-11 बी, एस्कॉर्ट्स-2, कल्पना, इंद्रा कॉलोनी, इंडिया फोर्ग आदि में करीब पांच घंटे तक बिजली कटौती की समस्या रही। वहीं सेक्टर 28 और तिलपत कॉलोनी में भी पांच घंटे तक बिजली नहीं आई। इससे लोगों को पानी की समस्या से भी जूझना पड़ा। कटौती से इन क्षेत्रों के लगभग दो लाख लोगों को दिक्कत हुई।

गर्मी के चलते बढ़ा रहे आपूर्ति
बिजली निगम की ओर से मिली जानकारी के अनुसार गर्मी के चलते दिन प्रतिदिन आपूर्ति बढ़ती जा रही है। आंकड़ों के अनुसार 24 मार्च को 120 लाख यूनिट, 25 मार्च को 79 लाख यूनिट, 26 मार्च को 95 लाख यूनिट, 27 मार्च को 135 लाख यूनिट, 28 मार्च को 155 लाख यूनिट, 29 मार्च को 157 लाख यूनिट, 30 मार्च को 153 लाख यूनिट, 31 मार्च को 137 लाख यूनिट, एक अप्रैल को 139 लाख यूनिट, 2 अप्रैल को 142 लाख यूनिट आपूर्ति की गई है।

इन इलाकों में रहती है सबसे ज्यादा परेशानी
गर्मी के दिनों में सबसे ज्यादा एनआईटी एक नंबर, दो नंबर, पांच नंबर, तीन नंबर, चार नंबर, सेक्टर 21 डी,एसजीएम नगर, जवाहर कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी, यादव कॉलोनी, मुकेश कॉलोनी, हरि विहार, सेक्टर 30, सेक्टर 31, गांव नचौली,गांव नवादा, गांव तिगांव, ग्रेटर फरीदाबाद की विभिन्न सोसायटी के लोगों को बिजली कट की समस्या से जूझना पड़ता है।
बिजली समस्या को लेकर दिया ज्ञापन
अजय मित्तल ने बताया कि कार्यकारी अभियंता संजय मंगला को ज्ञापन के माध्यम से बताया कि उनके वार्ड नंबर 36 में जगह-जगह बिजली के तार लटके हुए हैं। उनकी जगह रबड़ के तार डाले जा रहे हैं। झुके हुए खंभों को भी बदला जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड में काफी संख्या में छोटी बड़ी कॉलोनियां बनी हुई है। उन कॉलोनी के अंदर लगे बिजली के तार और खंबे जर्जर हो चुके है। इसकी वजह से गर्मी के दिनों में लोगों को शॉर्ट सर्किट के समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन


हर दिन आती है 500 से अधिक शिकायत
बिजली निगम के कंट्रोल रूम के अनुसार प्रतिदिन उनके रूम में विभिन्न क्षेत्रों से 500 से अधिक शिकायतें आती है। इसमें सबसे ज्यादा बिजली कट को लेकर होती है। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम के आंकड़ों के अनुसार मार्च के महीने में करीब 16 हजार 26 शिकायतें उनके पास आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें