फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया वसूलेगा बिजली निगम, नहीं देने पर कटेंगे कनेक्शन, उपभोक्ताओं पर 130 करोड़ रुपये का है बकाया

विज्ञापन
Electricity corporation will recover dues, connections will be cut if not given, consumers owe Rs 130 crore
विज्ञापन
फरीदाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने बकाएदारों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। इसके तहत 30 दिसंबर तक 130 करोड़ रुपये के आसपास बकाए बिल की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में साढे़ छह लाख के आसपास उपभोक्ता हैं। इनसे मासिक बिजली बिल वसूली की जा जाती है। ऑनलाइन और नकद दोनों तरह से बिल जमा होता है। हर महीने 300 करोड़ से ज्यादा बिजली बिल जमा होते हैं। लेकिन अभी भी एक हजार से अधिक ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनके द्वारा कई महीने से बिजली बिल नहीं जमा किया गया है। इन सब को मिलाकर 130 करोड़ रुपये बकाए हैं। 30 दिसंबर तक जो उपभोक्ता बिल का भुगतान नहीं करते हैं, उनके एक जनवरी से कनेक्शन काटे जाएंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार पांच सौ से अधिक ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनके कनेक्शन पहले ही काटे जा चुके हैं। बिल का भुगतान होने के बाद ही उनके कनेक्शन को जोड़ा जाएगा।
बकाएदारों से बिजली बिल की वसूली का अभियान शुरू किया गया है। 30 दिसंबर तक लगभग 130 करोड़ रुपये बिजली बिल वसूली जाएगी। सभी से अपील है कि वह अपने बकाए बिजली बिल का भुगतान कर दें। नहीं तो अगले महीने से कनेक्शन काटे जाएंगे। - नरेश कक्कड़, अधीक्षण अभियंता, डीएचबीवीएन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें