फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद को लेकर हिंसक संघर्ष में आठवां आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार-

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। तिगांव गांव में फरवरी में जमीन के विवाद को लेकर हुए हिंसक संघर्ष में शामिल एक युवक को क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दीपक के रूप में हुई है।
विज्ञापन

आरोपी तिगांव निवासी सुमेर सिंह और जय किशन वर्मा गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में शामिल था। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि तिगांव में एक प्लॉट पर कब्जे के लिए दोनों पक्ष अपना-अपना दावा कर रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हो गई थी। जयकिशन पक्ष के व्यक्ति प्लॉट पर निर्माण कार्य करने लगा। इस बात का पता जब सुमेर पक्ष को लगा तो उन्होंने विरोध किया। बात कहासुनी से शुरू हुई। सुमेर पक्ष से उसके बेटे नितिन ने जयकिशन को चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद जयकिशन की लाइसेंसी दोनाली बंदूक से पहले सुमेर के बेटे नितिन पर गोली चलाई।
इस झड़प में दोनों तरफ के लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सुमेर सिंह की शिकायत पर जयकिशन व उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों पक्षों से अभी तक कुल सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इसमें जयकिशन, मोहित ,रोहित, तरुण और दीपक गुज्जर, सुमेर व नितिन को गिरफ्तार किया गया। बुधवार को क्राइम ब्रांच ने आठवें आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया। दीपक से वारदात में इस्तेमाल दोनाली बंदूक बरामद कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें