फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कार्डियोलॉजी के मरीजों की संख्या बढ़ने के चलते अलग से बनाया गया विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन से चार डॉक्टर दे रहे सेवा, ओपीडी कार्ड काउंटर और वेटिंग रूम की भी व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी तीन नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में कार्डियोलॉजी के मरीजों की संख्या बढ़ने के चलते अलग से विभाग बना दिया गया है। जिसमें ईसीजी की सुविधा भी दी गई है, ताकि मरीजों को अन्य जगहों पर नहीं जाना पड़े। इससे पहले एक ही कमरे में ओपीडी चलती थी।

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में रोजाना करीब 3000 मरीज उपचार के लिए आते हैं। जिसमें से करीब 200 से अधिक मरीज कार्डियोलॉजी के होते हैं। उन मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो उसके लिए पहली मंजिल पर सीढ़ियों के पास एक केबिन बनाया गया था। जिसमें कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर बैठकर मरीजों का उपचार करते थे। मरीजों की संख्या बढ़ने के चलते अब कार्डियोलॉजी विभाग अलग से बना दिया गया है। यह विभाग पहली मंजिल पर सीढ़ियों के पीछे बनाया गया है। जिसमें तीन से चार डॉक्टर अलग-अलग कमरों में बैठते हैं। इसके अलावा ओपीडी कार्ड काउंटर भी अलग से बनाया गया है। इस विभाग के बनने से मरीजों को काफी सुविधा हो गई है। साथ इस विभाग में मरीजों के बैठने के लिए वेटिंग रूम भी बनाया गया है, ताकि जिन मरीजों का नंबर देरी से है वह आसानी से बैठकर अपने नंबर का इंतजार कर सकें।
विज्ञापन


ईसीजी के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य जगहों पर
कार्डियोलॉजी विभाग में आने वाले मरीजों को कई बार डॉक्टर की ओर से ईसीजी करवाने की सलाह दी जाती है, लेकिन पहले उन मरीजों को ईसीजी करवाने के लिए ग्राउंड फ्लोर पर जाना पड़ता था। अब यह सुविधा पहली मंजिल पर कार्डियोलॉजी विभाग में ही शुरू कर दी गई है। जहां पर मरीज आसानी से डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद ईसीजी करवा सकते हैं।
विज्ञापन


मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह से पहले काफी परेशानी होती थी लेकिन अब अलग से विभाग बना दिया गया है जिसमें मरीजों को बैठने की सुविधा के साथ ईसीजी कर सुविधा भी की गई है। - डॉ अनिल कुमार पांडे, डीन , एनआईटी 3 नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें