फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रुप से भ्रूण जांच करने पर डॉक्टर समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार देरशाम भ्रूण जांच को लेकर मोहना रोड स्थित हृदय डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा मारा। पुलिस ने मामला दर्ज करके एक डॉक्टर समेत चार को गिरफ्तार कर लिया। सभी को सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनय गुप्ता को सूचना मिली थी कि दलाल जयदेव व मुकेश गर्भवती महिलाओं के भ्रूण की जांच करते हैं। इस सूचना पर सीएमओ ने एक टीम का गठन किया। जिसमें पीएनडीटी एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. हरजिंद्र, एमओ, डॉ. अजय व एलएमओ डॉ. श्वेता समेत अन्य लोग शामिल थे। इसके बाद टीम के द्वारा एक डमी ग्राहक मुकेश कुमारी को तैयार किया गया। हरीश को मुकेश कुमारी का पति बनाया गया। इसके अलावा सोनू नामक व्यक्ति मध्यस्थ का कार्य कर रहा था। गुप्ता ने बताया कि सोनू ने 23 नवंबर को दलाल जयदेव से भ्रूण जांच करवाने के लिए फोन के जरिए बात की। इसके बाद जयदेव ने भ्रूूण जांच की डील को 60 हजार रुपये में तय किया। जिसके बाद सोनू ने 23 नवंबर को ही जयदेव के खाते में 30 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए व अन्य 20 हजार रुपये 26 नवंबर को कैश लाने के लिए कहा। टीम के द्वारा रेड करने के लिए नंबर नोट तैयार किए गए। 27 नवंबर को दलाल जयदेव ने सोनू को फोन करके कहा कि वह ग्राहक को भ्रूण जांच के लिए 28 नवंबर को अहीर हवेली मोहना रोड बल्लभगढ़ के पास लेकर आ जाए। दलाल जयदेव ने सोनू को कहा कि महिला की एक रेफरल स्लीप बनवा दे। टीम ने यह एनआईटी स्थित दुर्गा मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल से बनवाई। इसके बाद सोनू, ग्राहक मुकेश कुमारी व उसके पति हरीश को लेकर अहीर हवेली मोहना रोड के पास पहुंच गया। जिसके बाद दलाल मौके पर पहुंचा और हरीश को अहीर हवेली के पास बने अग्रवाल अल्ट्रासाउंड में लेकर गया। वहां दूसरा दलाल मुकेश मिला। जो ग्राहक का नाम नोट करके, सबको हृदय डायग्नोस्टिक सेंटर में ले गया। जहां उन्होंने सेंटर के कर्मचारियों से बात करने के बाद सभी को दोबारा से अग्रवाल अल्ट्रासाउंड सेंटर में लेकर आने को कहा। कुछ समय के बाद सभी वापस अग्रवाल अल्ट्रासाउंड सेंटर पर आ गए। थोड़ी देर इंतजार करने के बाद दलाल मुकेश ने किसी से फोन पर बात की और मुकेश कुमारी को बताया कि भ्रूण में लड़की है। जिसके बाद उससे बाकी पैसे मांगे। हरीश ने दलाल मुकेश व जयदेव को बाकी पैसे दे दिए। जिसके बाद हरीश ने टीम को इशारा कर दिया। टीम ने मौके से दलाल जयदेव व दलाल मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद टीम अहीर हवेली के अंदर चल रहे हृदय डायग्नोस्टिक सेंटर में पहुंची। जहां पर दलाल जयदेव ने बताया कि डॉ. देवकांत ने महिला का अल्ट्रासाउंड किया है। डॉ. देवकांत का कहना था कि उसने महिला की भ्रूण की जांच नहीं, बल्कि पथरी की जांच की है। महिला को पथरी की रिपोर्ट दी गई है लेकिन हृदय डायग्नोस्टिक सेंटर के स्टॉफ के द्वारा ग्राहक का फार्म एफ भरा गया जोकि एक महिला के भ्रूण की जांच का फार्म होता है। पुलिस ने हृदय डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक अनुराग यादव, डॉ. देवकांत, दलाल जयदेव व दलाल मुकेश के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सोमवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें