फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सूरजकुंड परिसर में दिवाली मेला आज से , मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा देने का माध्यम बनेगा, उपायुक्त विक्रम सिंह ने की तैयारियों की समीक्षा, सभी विभागों को दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सूरजकुंड परिसर में दिवाली महोत्सव आज से शुरू होगा। आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। मेले को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई है। यह मेला स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों और महिला स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करेगा। इसके साथ ही स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा देने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज शहर के दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे का शुभारंभ सुबह 9 बजे नमो वन हरित जैव-विविधता कॉरिडोर के अंतर्गत सेक्टर- 9, बाईपास रोड स्थित ग्रीनबेल्ट में पौधरोपण महाअभियान से होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री स्वयं पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। यह अभियान फरीदाबाद ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में हरित भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में स्थापित होगा। पौधरोपण कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री सेक्टर-15 में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद दिवाली महोत्सव में शिरकत करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान और सेवा पखवाड़े के तहत लोगों को जागरूक भी करेंगे।
विज्ञापन



हेंडलूम, आर्ट एंड क्राफ्ट से लेकर स्वादिष्ट व्यंजन होंगे आकर्षण का केंद्र

इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों को स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त करने का संदेश देंगे। मेले में करीब 500 स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां शिल्प, हेंडलूम, आर्ट एंड क्राफ्ट से लेकर विविध प्रकार के व्यंजन पर्यटकों को आकर्षित करेंगे। इसके साथ ही सांस्कृतिक संध्या, फूड बाजार और स्टार परफॉर्मेंस इस मेले को खास बनाएंगे। इसके अलावा मेले में सेल्फी पॉइंट भी बनाए गए हैं।

उपायुक्त विक्रम सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश

उपायुक्त विक्रम सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि साफ-सफाई, बिजली-पानी की उपलब्धता, यातायात एवं पार्किंग प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने यह भी कहा कि विभागीय स्टाॅल सीधे-सीधे जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े हों, ताकि आगंतुकों को सरकार की योजनाओं की सटीक जानकारी मिल सके और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त हो।

कई व्यापारी उत्पाद लेकर पहुंचे परिसर

जयपुर से पहली बार समीर मारबल पत्थर का बहुत ही सुंदर घर और दफ्तरों को सजाने में उपयोग होने वाले उत्पाद लेकर पहुंचे। समीर ने बताया वे पहली बार मेले में आए हैं, उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनका उत्पाद लोगों को काफी पसंद आएगा। इसके साथ ही दिल्ली से उमेश अपने भाई और पिता के साथ आचार लेकर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास सभी तरीके के स्वादिष्ट आचार हैं, जो लोगों के मुंह को भा जाएंगे। इसके लेकर वे दिल्ली का प्रसिद्ध मुरब्बा भी लेकर आए हैं।

उत्तराखंड से पहली बार पहुंची रीता दिखी असंतुष्ट


मेले से एक दिन पहले उत्तराखंड से पहुंची रीता असंतुष्ट दिखी। रीता ने बताया कि वे पहली बार मेले में पहुंची हैं, उनका सारा साज- सजावट का सामान है, जिसे सजाने में उन्हें समय लगेगा। उन्होंने कहा कि मेला प्राधिकरण की ओर से कोई तैयारी नहीं की गई है। मंगलवार को बरसात के बाद परिसर में कई दुकानों के आगे कीचड़ हो गया था, जिसके साफ नहीं कराया गया। वे बुधवार को सुबह ही परिसर में पहुंच गई, लेकिन उन्हें दुकान बुधवार की रात को दी गई, जिसके कारण उन्हें सामान लगाने में काफी दिक्कत हुई।



पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था पूरी, सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी


परिसर में आने वाले दर्शकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस प्रशासन की भी तैनाती की जाएगी। विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल और होमगार्ड्स की ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। इसके साथ ही पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। महोत्सव के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन


वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की निगरानी एक विशेष नियंत्रण कक्ष से की जाएगी। इस बार का दिवाली महोत्सव पहले से ज्यादा आकर्षक और सुरक्षित होगा। आगंतुकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए मेले में कंट्रोल रूम और एम्बुलेंस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें