फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेवा संकल्प अभियान में दिव्यांगजनों को मिलेंगी इलेक्ट्रिक स्कूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
17 सितंबर को मथुरा रोड स्थित रुद्र बैंक्वेट में होगा वितरण, केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर करेंगे लाभार्थियों को स्कूटी प्रदान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो


फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की जा रही है। इसके तहत फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के चयनित दिव्यांग लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी वितरित की जाएंगी। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर 17 सितंबर को लाभार्थियों को स्कूटी प्रदान करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन 17 सितंबर को सुबह 10:30 बजे मथुरा रोड स्थित रुद्र बैंक्वेट में किया जाएगा। कार्यक्रम में केवल उन्हीं लाभार्थियों को पहुंचने के लिए कहा गया है, जिन्हें स्कूटी वितरण के संबंध में पूर्व सूचना दी गई है।
विज्ञापन


आवागमन में सुविधा के साथ आत्मनिर्भरता पर जोर-

आयोजकों के अनुसार फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर दिव्यांगजनों को इलेक्ट्रिक स्कूटी उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है। इसका उद्देश्य दिव्यांगजनों को दैनिक आवागमन में सुविधा देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और सम्मान के साथ समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और अंत्योदय की भावना को समर्पित रहा है। दिव्यांगजनों को इलेक्ट्रिक स्कूटी मिलने से उन्हें अपने दैनिक कार्यों के लिए आवागमन में सुविधा होगी और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत इसी माह विभिन्न जनसेवा और कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें