फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हाईवे से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी मार्च तक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। दिल्ली-आगरा हाईवे पर सफर करने वाले हजारों लोगों के लिए राहत की खबर है। बाईपास रोड पर सेक्टर-8 के पास गुरुग्राम नहर पर पांच माह से रुके नए फ्लाईओवर का निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया है। इसे होली पर लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। इसके चालू होने के बाद हाईवे पर बल्लभगढ़ के पास गुरुग्राम नहर पर बनी सड़क से सीधे एक्सप्रेस-वे पर पहुंचा जा सकेगा।
फरीदाबाद से गुजर रहे 30 किलोमीटर लंबे बाईपास रोड को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के लिंक रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। एक्सप्रेस-वे को साहूपुरा सेक्टर-62 से केजीपी तक लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है, लेकिन सेक्टर-62 से दिल्ली की तरफ सेक्टर-37 तक के कॉरिडोर का निर्माण अभी पूरी तरह रफ्तार नहीं पकड़ सका है। कुछ जगह फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है तो कुछ जगह बेहद धीमी गति से जारी है। एक्सप्रेस-वे पर सेक्टर आठ के पास गुरुग्राम नहर पर नया पुल बनाने का रुका पिछले पांच माह से रुका हुआ था। जिसे अब दोबारा चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन

बल्लभगढ़ से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के बीच सड़क बनकर तैयार
हाईवे पर बल्लभगढ़ से गुजर रही गुरुग्राम नहर के साथ चार लेन की सड़क बन कर तैयार हो गई है। तीन किलोमीटर लंबी यह सड़क हाईवे को एक्सप्रेस-वे से जोड़ने का काम करती है। एक्सप्रेसे-वे पर गुरुग्राम नहर का नया पुल बनाए जाने के कारण फिलहाल इस रोड का लोगों की आवाजाही के लिए बंद रखा गया है। इस रोड पर कई सेक्टर और कॉलोनियां बसी हुई है। यहां के लोगों को बाईपास या हाईवे पर पहुंचने के लिए करीब चार किलोमीटर लंबा चक्कर लगाकर पहुंचना पड़ता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। पुल का निर्माण पूरा होने के बाद इसे सड़क पर आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। इससे हजारों लोगों को फायदा होगा।
पुल के लिए नहर पर बनाए गए पिलर पर गर्डर रखने का काम हुआ शुरू

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे लिंक रोड के तहत फरीदाबाद की बाईपास रोड को चौड़ा कर 12 लाइन का किया जा रहा है। सभी मुख्य चौराहों पर अंडरपास व फ्लाइओवर बनाए जा रहे हैं। सेक्टर आठ के पास गुरुग्राम नहर रोड के बीच से गुजरती है। इस जगह पर पहले से ही छह लेन का पुल बना हुआ है। एक्सप्रेस-वे के लिए यहां पर एक नया तीन लेन का पुल बनाया जा रहा है। इस पुल का काम पिछले पांच माह से बंद था, लेकिन एनएचएआई ने अब निर्माण कार्य फिर से शुरू कर दिया है। पुल के लिए पिलर पहले ही बन चुके थे और अब उनके ऊपर गॉर्डर रखने का काम चल रहा है। गॉर्डर रखने के बाद इसके ऊपर लिंटर डालने व सड़क बनाने का काम किया जाएगा।
पुल को एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड के रूप में किया जाएगा इस्तेमाल
एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार पुल का निर्माण कार्य तीन से चार महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस पुल को एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ बने हुए पुराने पुल को भी सर्विस रोड के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। एक्सप्रेस वे की मुख्य सड़क के लिए इस जगह पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। उसके लिए पिलर खड़े किए जा चुके हैं और गर्डर रखने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

वर्जन

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। पिछले कुछ माह से गुरुग्राम नहर पर पुल बनाने का रुका हुआ था। उसे दोबारा शुरू कर दिया गया है। तीन से चार माह में निर्माण पूर कर लिया जाएगा।
- वीके जोशी, प्रोजेक्ट निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें