फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली-पेयजल की समस्या से परेशान लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सेक्टर-70 स्थित क्लब हाउस सोसाइटी निवासी बिजली कटौती, सीवर लाइन समेत कई समस्याओं से परेशान हैं। रविवार को क्लब हाउस के सामने बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान लोग घंटों तक धरने पर बैठ रहे। वहीं, शनिवार को भी बिल्डर के खिलाफ सड़कों पर उतरे थे। लोगों का आरोप हैं कि लाखों रुपये देने के बाद उनका सुविधाओं के लिए बिल्डर से गुहार लगानी पड़ रही है, लेकिन इसके बाद भी कोई समाधान नहीं निकल रहा है।
विज्ञापन

गांव मुजेड़ी के पास स्थित सेक्टर-70 में क्लब हाउस मलबेरी कंट्री के नाम से सोसाइटी वर्ष 2018 में बनाई गई थी। लोगों का कहना हैं कि बिल्डर ने उनसे फ्लैट के नाम पर लाखों रुपये वसूल लिए। वादा था कि जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी। लोगों का आरोप है कि यहां बसने के बाद ठेकेदार के वादे अनुसार सुविधाएं नहीं मिली। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि कई दिनों से बिजली गायब है। इस वजह से लोग पावर जनरेटर से बिजली आपूर्ति पूरी करने पर मजबूर हैं। इसकी एवज में बिल्डर उनसे 25 रुपये यूनिट के हिसाब से बिजली चार्ज वसूलता है।
वहीं, पेयजल संकट के उबरने के लिए पानी के टैंकर मंगवाने पड़ते हैं। सोसाइटी तक पहुंचने के लिए पर्याप्त कनेक्टिविटी भी नहीं, ऐसे में रात के समय लोगों को काफी परेशानी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें