फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भाजपा कार्यालयों पर आप पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Tue, 26 Mar 2024 11:24 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मैं भी केजरीवाल के बैनर-बोर्ड लगाकर भाजपा कार्यालय को घेरकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में फरीदाबाद के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सेक्टर-16 स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में मैं भी केजरीवाल लिखी तख्तियां और बैनर ले रखे थे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर लगे बैरिकेड्स के पास जमकर नारे लगाए। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें अंदर जाने से रोका। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की हल्की झड़प भी हुई।
विज्ञापन


पिछले दिनों शराब घोटाले को लेकर ईडी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था। इससे फरीदाबाद जिले के आप पार्टी कार्यकर्ता नाराज थे। पार्टी के नेताओं के आह्वान पर मंगलवार को सेक्टर-16 स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर जमा हो गए। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मौके पर पुलिस बल ने लोहे के बैरियर लगाकर बैरिकेडिंग की गई थी। दोपहर में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यालय के बाहर आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध किया। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ भी विरोध किया। इस मौके पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ता मैं भी केजरीवाल के नारे लगा रहे थे। कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष हरेंद्र भाटी, संगठन मंत्री हरियाणा राजेंद्र शर्मा, संयुक्त सचिव हरियाणा राकेश भड़ाना, संयुक्त सचिव प्रवेश मेहता, संतोष यादव लोकसभा उपाध्यक्ष, सुदेश राणा, राजकुमार, ब्रजेश नागर, मंजू गुप्ता, जीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें