बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के बैनर तले फरीदाबाद के प्राइवेट स्कूल संचालक बुधवार को सेक्टर 12 के टाउन पार्क में एकत्रित हुए। अध्यक्ष चंद्र सेन शर्मा के नेतृत्व में स्कूल खोलने की मांग पर नारेबाजी और जोरदार प्रदर्शन करते हुए लगभग 230 निजी स्कूल संचालक डीसी ऑफिस पहुंचे।
प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए प्रदर्शनकारियों की मांगों को माना और एसोसिएशन के 7 प्रतिनिधियों को डीसी के ऑफिस में बुलाकर विस्तार से चर्चा की गई । उपायुक्त जितेंद्र यादव ने स्कूलों को खोलने की मांग पर भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा है कि वह मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और प्रदूषण बोर्ड के चेयरमैन से प्राइवेट स्कूलों की मांग को विस्तार से रखेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि बोर्ड के एनरोलमेंट और परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर है तब उन छात्रों का क्या होगा जिनका फार्म नहीं भरा जाएगा।
महामंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि जब पढ़ाई का माहौल बनता है तभी दिल्ली की वजह से फरीदाबाद के स्कूलों को बंद कर दिया जाता है। यह बच्चों के हित में नहीं है। सतीश फौगाट ने कहा कि बार-बार स्कूलों को बंद करने से फरीदाबाद के स्कूलों का शिक्षा का स्तर अन्य जिलों की तुलना में गिर जाएगा। इस अवसर पर भरत शर्मा ,चौ अवतार सिंह, ओम दत्त शर्मा, सतीश फोगाट ,नरेश गुप्ता ,रमेश पाल ,राकेश शर्मा अत्री , राजकुमार, राजेश शर्मा ,जेपी सिंह, मोतीराम ,गोविंद राम ,कमल शर्मा, लक्ष्मीनारायण ,आर एस मावी, प्रदीप नागर, राजकुमार ,दयाचंद शर्मा, ज्ञानचंद ,विजेंद्र सिंह रवि दत्त ,शोक वत्स ,बलजीत, टेक पालक अत्रि, सूरजमल ,ईश्वर सिंह आदि के साथ सैकड़ों प्राइवेट स्कूल संचालक मौजूद रहे ।