फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम से सरकारी दर पर पेयजल सप्लाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। ग्रीन फील्ड कॉलोनी में पानी की मांग को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने नगर निगम से सरकारी दर पर पानी उपलब्ध कराने की मांग की। उनका कहना है कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी ही एक ऐसा क्षेत्र है, जहां नगर निगम एक निजी कंपनी के माध्यम से पानी सप्लाई कर रहा है। ऐसे में उन्हें पानी के बिल के रूप में मोटी रकम चुकानी पड़ रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी बजरंग लाल गोयल, सतीश, राजकुमार गुप्ता, हरि मोहन अग्रवाल, संतराम, यशपाल ने बताया कि ग्रीन फील्ड को छोड़कर शहर के सभी भागों में नगर निगम द्वारा पानी सप्लाई किया जा रहा है। इसके एवज में निगम उपभोक्ता से 60 रुपये प्रति माह वसूलती है। वहीं अगर कोई पानी का मीटर लगवाता है तो उससे एक रुपया प्रति लीटर पानी का बिल लिया जाता है। लेकिन ग्रीन फील्ड में एक निजी कंपनी के माध्यम से पानी सप्लाई की जा रही है। इसके एवज में 12 रुपये प्रति किलो लीटर पानी का पैसा वसूलता है। ऐसे में उनसे हर महीने 525 रुपये पानी के पैसे लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें