फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीपीएल वर्ग की 100 महिलाओं की डिलीवरी और 500 मोतियाबिंद ऑपरेशन होंगे निशुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र ने पहल की है। अस्पताल की ओर से बीपीएल वर्ग की 100 महिलाओं की डिलीवरी और 500 जरूरतमंद लोगों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन निशुल्क करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। फिलहाल योजना प्रारंभिक स्तर पर है। सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने पर इसका विस्तार किया जाएगा। अभियान का विशेष फोकस ग्रामीण क्षेत्रों और कमजोर बस्तियों पर रहेगा।

उन्होंने बताया कि अस्पताल का संचालन भारत विकास परिषद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से किया जाता है। योजना को जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने में सेवा भारती और भारत विकास परिषद की 10 शाखाएं सहयोग करेंगी। मेडिकल डायरेक्टर डॉ. रमेश अग्रवाल ने बताया कि बीपीएल वर्ग की गर्भवती महिला को गर्भावस्था के शुरुआती एक महीने के भीतर बीपीएल कार्ड और फैमिली आईडी के साथ अस्पताल में पंजीकरण कराना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें