फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से पीड़ित एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में डेंगू के डंक के बाद मलेरिया, डायरिया और वायरल बुखार ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को डायरिया से पीड़ित एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू के दो और मलेरिया के एक नए मामले की पुष्टि की गई। इसके बाद डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 114 और मलेरिया की आठ हो गई है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू, मलेरिया के मामले में लगातार बढ़ रहे है। डेंगू के सबसे अधिक मामले शहरी क्षेत्र से सामने आए है। वहीं बृहस्पतिवार को मलेरिया के एक नए मामले की पुष्टि की गई है। नया मामला यमुना किनारे स्थित गांव अलीपुर से आया है। डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। सिविल अस्पताल बीके और एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में देर सुबह मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें कई मरीज तो ऐसे है जो सुबह छह बजे ही अस्पताल पहुंच जाते हैं और ओपीडी काउंटर के बाहर लगाकर खड़े हो जाते हैं। जिससे की डॉक्टर के पास जल्द नंबर आ जाए।
बृहस्पतिवार को सिविल अस्पताल बीके में करीब 27 सौ मरीज इलाज के लिए पहुंचे। सामान्य ओपीडी 17 सौ मरीजों की रहती है। इसी प्रकार ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के करीब साढे़ तीन हजार मरीज उपचार के लिए पहुंचे, जबकि नौ बड़े निजी अस्पतालों में मरीजों को बेड की समस्या से जूझना पड़ा। इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी गंभीर अवस्था के मरीजों को हुई। इस अस्पतालों में डेंगू, मलेरिया के गंभीर को मरीजों आईसीयू बेड मिलना मुश्किल हो गया। लोगों को बेड के लिए पैरवी कराने पड़ रही है।
विज्ञापन

40 टीमों ने दो माह में जांचे डेढ़ लाख मकान
स्वास्थ्य विभाग की 40 टीमें लगातार घर-घर जाकर शहर और गांवों में जांच अभियान चलाए हुए है। पिछले दो माह में करीब डेढ़ लाख से अधिक घरों की जांच की जा चुकी है। जिनमें करीब चार हजार से अधिक घरों में मच्छर का लार्वा मिला है। इस वजह से मकान मालिकों को नोटिस थमाए गए है।
जलभराव अधिक, कर्मचारी कम
बारिश के बाद घरों की छतों, सरकारी कार्यालयों में भी छतों पर टंकी, टायरों, पुराने घड़ों, कूलरों पानी जमा होने से मच्छर पनप रहे है और इसके प्रति कोई गंभीर नहीं है। जलभराव अधिक स्थानों पर होने के बीच स्वास्थ्य विभाग के पास संसाधनों व स्टाफ की कमी है। ऐसे में लार्वा खत्म करना बड़ी चुनौती बन गया है।
वर्जन
डेंगू, मलेरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सिविल अस्पताल बीके में डायरिया के मरीज की मौत की मुझे कोई जानकारी नहीं है। बृहस्पतिवार को डेंगू के दो और मलेरिया का एक नए मामला सामने आया है। सभी का अस्पतालों में इलाज जारी है। - डॉ. रामभगत, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें