फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जानलेवा जल्दबाजी, फुटओवर ब्रिज होने पर भी ट्रैक पार कर रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन पकड़ने की जल्दी में सुरक्षा नियमों की अनदेखी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंंसी
फरीदाबाद। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म बदलने के दौरान कुछ यात्री सुरक्षा को ताक पर रख रहे हैं। स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज की सुविधा होने के बावजूद यात्री कई बार प्लेटफॉर्म से नीचे उतरकर रेलवे लाइन पार करते दिखाई देते हैं। ट्रेनों की आवाजाही के बीच यात्रियों की यह जल्दबाजी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।

ट्रेन आने का समय नजदीक होने पर कुछ यात्री फुटओवर ब्रिज तक जाने के बजाय सीधे ट्रैक पार कर दूसरी तरफ पहुंचने की कोशिश करते हैं। प्लेटफॉर्म से नीचे उतरने के बाद उन्हें रेलवे लाइन के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। इस दौरान आसपास से गुजर रही ट्रेन पर ध्यान नहीं रहने से खतरा और बढ़ जाता है।
विज्ञापन


भारी सामान के साथ यात्रा करने वाले लोग, बुजुर्ग और बच्चों के साथ चल रहे यात्री भी जल्दबाजी में ऐसा रास्ता चुन लेते हैं।

यात्री रमेश ने बताया कि ट्रेन पकड़ने की जल्दी में कुछ लोग सुरक्षित रास्ते का इस्तेमाल करने के बजाय कम दूरी वाला रास्ता चुन लेते हैं। यात्री कुलदीप ने बताया कि ट्रैक पार करने से होने वाले खतरे को देखते हुए यात्रियों को मौके पर ही रोककर समझाना जरूरी है।
विज्ञापन


हालांकि, यात्रियों को ट्रैक पार करने से रोकने के लिए आरपीएफ की ओर से समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है। यात्रियों को फुटओवर ब्रिज का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। नियम तोड़ने वाले यात्रियों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की जाती है। इसके बावजूद जल्दबाजी में कुछ यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रैक पार कर लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें