हरियाणा के फरीदाबाद स्थित शिव दुर्गा विहार लकड़पुर स्थित एक कमरे से गुरुवार दोपहर पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। शव करीब एक माह से फंदे पर लटका हुआ था। गली में क्रिकेट खेल रहे बच्चों की बॉल कमरे में चली गई। उसे लेने बच्चा अंदर गया तो मामले का खुलासा हुआ। सूचना पाकर दयालबाग चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नल्हड मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मामले की जांच की रही है।