संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव मिर्जापुर के जंगलों में बृहस्पतिवार को एक युवक का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। प्राथमिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
थाना सदर पुलिस प्रभारी बसंत ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर को सूचना मिली कि मिर्जापुर डेयरी जोन के पीछे जंगलों में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि शव गली-सड़ी अवस्था में है। पुलिस ने बताया कि युवक के एक पैर की हड्डी बाहर निकली हुई थी। वहीं चेहरा सहित पूरा शरीर सड़ी अवस्था में था। प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि युवक की हत्या की गई है। युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष के करीब बताई गई है।